विवाह में डी.जे. का गाना बदलने पर चलाई गोली, दूल्हे का पिता घायल

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 09:37 PM (IST)

बटाला(साहिल): आज महिता चौक में एक विवाह समागम में झगड़े दौरान गोली चलने से दूल्हे का पिता घायल हो गया। सिविल अस्पताल में उपचारधीन अमरीक सिंह पुत्र संतो सिंह निवासी ढडियाला नजारा ने बताया कि उसके लड़के की आज शादी थी और वे महिता चौक में रंधावा पैलेस में बारात लेकर गए थे। इसी दौरान सारे बाराती भंगड़ा डाल रहे थे कि मेरी साली के लड़कों का मेरी बहन के जमाई के साथ डी.जे. पर गाना बदलने को लेकर झगड़ा हो गया। जिनको वे सभी समझाने लग पड़े और झगड़ा शांत हो गया।
    
इसके बाद मेरी साली के लड़कों ने अपने अन्य 6-7 साथियों के साथ मिल कर हम पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और गोली चलाई और मेरे सिर पर हमला कर मुझे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पारिवारिक सदस्यों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। इस संबंधी थाना महिता के ए.एस.आई. जगतार सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंच सारी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News