नितिन गडकरी मुंबई में करेंगे दो तैरते रेस्टोरेंट की शुरुआत

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 08:39 PM (IST)

नई दिल्ली: पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुंबई में शनिवार को दो तैरते हुए रेस्टोरेंट की शुरुआत करेंगे जिनमें करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मंत्रालय की शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार मंत्रालय ने तीन रेस्टोरेंट के लिए लाइसेंस जारी किए हैं और प्रत्येक रेस्टोरेंट में 475 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इनमें से दो रेस्टोरेंट समुद्र में गेटवे ऑफ इंडिया के पास तथा एक गिरगांव चौपटी में होगा।

PunjabKesariइन दोनों तैरते रेस्टोरेंट में पारिवारिक समारोह आयोजन किए जा सकेंगे। रेस्टोरेंट में कॉरपोरेट घरानों को अपने कार्यक्रम आयोजित करने तथा विभिन्न विषयों पर विशेष सार्वजनिक समारोह के आयोजन की भी अनुमति होगी। सुरक्षा के लिहाज से इन सभी रेस्टोंरेंट को महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड में पंजीकृत किया गया है। इनमें जीवन रक्षक जैकेट तथा अग्निशमन उपकरणों के साथ ही अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

गडकरी इस दौरान मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पूर्वी जल क्षेत्र में एक भूमि पूजन समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वह मुंबई पोर्ट पर समुद्र में दुनिया के सबसे लम्बे मुंंबई एलीफेंट रोपवे तथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए निविदा प्रक्रिया की भी शुरुआत करेंगे। मुंबई का यह रोपवे करीब आठ किलोमीटर लम्बा होगा और इसे 50 से 125 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News