चोरों ने घर में लगाई सेंध, नकदी व सामान पर किया हाथ साफ

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 07:33 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): अम्ब से सटे गांव पक्का परोह में चोरों ने एक घर में कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां के अधीन पड़ते गांव पक्का परोह में खड्ड के किनारे स्थित एक घर में चोरों ने वीरवार रात सेंधमारी कर डाली। चोरों ने शास्त्री वीरेंद्र शर्मा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर घर में रखे हुए हजारों रुपए के पीतल के बर्तन और नकदी पर हाथ साफ किया है।

घर के मालिक को सुबह लगा चोरी का पता
बताया जा रहा है कि शास्त्री वीरेंद्र शर्मा रात को घर पर अकेले थे। शुक्रवार सुबह जब वह उठे तो अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने स्टील के बर्तनों को छोड़कर पीतल के बर्तनों पर हाथ साफ किया है। पीड़ित ने बताया कि चोर घर में रखी नकदी को भी चुरा ले गए हैं। ग्राम पंचायत प्रधान कटौहड़ कलां सुषमा रानी का कहना है कि चोरी की सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधि मौके पर गए थे। वहीं डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News