BJP ने दिलाया अयोध्या में ''भव्य राम मंदिर'' बनवाने का भरोसा

11/16/2018 5:01:12 PM

इंदौर: मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के जारी घमासान के बीच भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि वह अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का संवैधानिक तरीके से निर्माण अवश्य करायेगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, "हम अयोध्या में संवैधानिक तरीके से भव्य राममंदिर के निर्माण के प्रति कटिबद्ध हैं। अयोध्या में राममंदिर हम अवश्य बनवायेंगे।" क्या भाजपा की अगुवाई वाली नरेंद्र मोदी सरकार अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए संसद में विधेयक पेश करेगी? इस सवाल पर पात्रा ने कहा, "मैं बतौर भाजपा प्रवक्ता कोई टिप्पणी नहीं कर सकता कि इस विषय (राम मंदिर निर्माण) में संसद में कोई विधेयक आयेगा या नहीं।
 

PunjabKesari

संसद में विधेयक पेश करना सांसदों के अधिकारक्षेत्र का मामला है।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन जैसी पार्टियां अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के खिलाफ हैं। पात्रा ने यह आरोप भी लगाया कि राममंदिर मामले में आगे बढ़ रही अदालती प्रक्रिया में भाजपा के विपक्षी दल बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पात्रा ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कि वह सूबे के विधानसभा चुनावों के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और महिलाओं के बारे में लगातार विवादास्पद बयानबाजी करते हुए "सेल्फ गोल" कर रहे हैं।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News