कांग्रेस ने वोट बैंक के चक्कर में देश की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया: शाह

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 04:54 PM (IST)

सागर: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के सागर और टीकमगढ़ जिले में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि पार्टी ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने सागर जिले मेें आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के चक्कर में देश की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा ने वोट बैंक की चिंता न करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से घुसपैठियों को खदेड़ा।
 PunjabKesari

शाह ने कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शासन करने का अधिकार लोगों के दिलों पर राज करने वालों को है, न कि राजा-महाराजा को। कांग्रेस में एक परिवार में जन्म लेने वाला ही अध्यक्ष बनता है, जबकि भाजपा में गरीब के घर पैदा होने वाला योग्यता के आधार पर आगे बढ़ सकता है। 

PunjabKesari

शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को बीमारू राज्य से निकाल कर विकसित राज्य बनाने का पुरुषार्थ किया है। टीकमगढ़ में अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को प्रदेश को बीमारू बनाने का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र मे नरेंद्र मोदी सरकार आई है, प्रदेश सशक्त राज्यों में आ गया है। इस दौरान उन्होंने टीकमगढ़ जिले की निवासी केंद्रीय मंत्री उमा भारती की भी प्रशंसा की। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News