एस्क्लेटर पर बच्चों ने किया खतरनाक स्टंट, Video देख रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 04:15 PM (IST)

लाहौरः पार्क में स्लाइडिंग करते हुए बच्चों को तो आपने खूब देखा होगा, क्या कभी एस्क्लेटर के सहारे स्लाइड करते देखा है  नहीं देखा तो हम आपको दिखाने जा रहे हैं ऐसा ही एक विडियो जो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में इसके लाहौर एयरपोर्ट के होने का दावा किया जा रहा है।


वीडियो में बच्चे दो एस्क्लेटर के बीच के गैप में बड़ी बेफिक्री के साथ स्लाइड कर रहे हैं और यह स्टंट उनके लिए खतरनाक हो सकता था, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोकने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। यह विडियो सलमान नाम के शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। यह शख्स ब्रिटेन में रहते हैं और बायो में खुद को पाकिस्तानी बता रहे हैं। उन्होंने विडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री से अपील की है कि देश में ज्यादा से ज्यादा पार्क बनाए जाएं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News