‘पंजाब केसरी’ सैंटर ऑफ चैस प्रतियोगिताः छठे दिन शुभम शुक्ला की बढ़त कायम

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 04:08 PM (IST)

जालंधर(भारती): ‘पंजाब केसरी’ सैंटर ऑफ  चैस एक्सीलैंस की तरफ से द डी.एल.एफ . मॉल में करवाई जा रही 7वीं नैशनल एमैच्योर चैस चैम्पियनशिप के छठे दिन भी पंजाब के शुभम शुक्ला ने अपनी बढ़त बनाए रखी। इस प्रतियोगिता में देश से करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आइए जानते हैं इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडिय़ों के बारे में..
 

चैस खेलने के लिए जरूरी है धैर्य : कृष्ण सोनी
39 वर्ष कृष्ण सोनी को चैस खेलते 20 साल हो गए हैं। हरियाणा के रहने वाले कृष्ण कहते हैं कि उनके खून में ही चैस है। उनके दादा जी चैस खेलते थे, उन्होंने ही उसे शुरूआती ट्रेनिंग दी। रोजाना 4 घंटे चैस प्रैक्टिस करते हैं। कम्पीटिशन के बारे में बताते हुए कि कहा कि पहले से ज्यादा टूर्नामैंट होते हैं। बच्चों के लिए कई सारे अवसर हैं। पेरैंट्स को भी हार और जीत से ऊपर उठ कर सोचना चाहिए। रेटिंग के चक्कर में पड़ कर बच्चों पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। इस गेम को खेलने के लिए खिलाड़ी में धैर्य होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस गेम में धैर्य के साथ ही गेम पर फोकस किया जा सकता है। 

नहीं छोड़ सकता चैस : सुधीरसाना सिंह
सुधीरसाना सिंह मणिपुर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने आए हैं।  सुधीरसाना पिछले 22 सालों से चैस खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में लोग चैस खेलते थे, मैंने भी उन्हीं लोगों को देख कर खेलना शुरू किया था। फिर धीरे-धीरे दोस्त से कम्प्यूटर सीखा और फिर कम्प्यूटर पर प्रैक्टिस करना शुरू किया। पेशे से लेबर का काम करने वाले सुधीर ने कहा कि वह मानते हैं कि यह खेल महंगा है, लेकिन इसे नहीं छोड़ सकते।
 

2200 रेटिंग को हासिल करना है अगला टार्गेट : सोहम
सोहम पिछले साढ़े 4 साल से चैस खेल रहे हैं। जम्मू के रहने वाले सोहम की वर्तमान रेटिंग 2025 है। 14 साल के सोहम ने स्कूल में ही चैस खेलना शुरू किया था और अपनी शुरूआती कोचिंग स्कूल से ही ली थी। सोहम का कहना है कि यह माइंड गेम है जो खिलाड़ी जितना ज्यादा टैलेंटिड है वही आगे बढ़ते हैं। हर किसी बच्चे को आगे बढऩे का समान अवसर है। रोजाना 5 घंटे प्रैक्टिस करने वाले सोहम का अगला लक्ष्य 2200 रेटिंग को क्रॉस करना है। 

ग्रैंड मास्टर बनना है अगला लक्ष्य : श्रीसाई बांसवनथ
तेलगांना के श्रीसाई ने स्कूल में ही चैस खेलना शुरू कर दिया था। पिछले 6 सालों से चैस खेल रहे श्रीसाई ने इससे पहले भी कई चैस प्रतियोगिता में भाग लिया है। श्रीसाई की वर्तमान रेटिंग 1924 है। श्रीसाई कहते हैं कि मुझे लगता है कि मौजूदा समय में कम्पीटिशन पहले से भी ज्यादा टफ  हो गया है। पंजाब के नमितबीर सिंह वालिया से टफ  कम्पीटिशन मिला। कम रेंटिग वाले प्लेयर्स भी ज्यादा रेंटिग वाले प्लेयर्स को हरा रहे हैं। 20 वर्षीय श्रीसाई बड़े होकर ग्रैंड मास्टर बनना चाहते हैं। 

इंटरनैशनल मास्टर बनना चाहते हैं : सम्राट गोराई
कोलकाता के सम्राट गोराई 17 सालों से चैस खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरी मां चैस प्लेयर थी और वह भी उन्हीं के साथ चैस खेलता था। शुरू में तो उसे यह खेल बिल्कुल पसंद नहीं था लेकिन बाद में धीरे-धीरे ये खेल पसंद आने लगा। रोजाना 5 घंटे प्रैक्टिस करने वाले सम्राट नैशनल लेवल पर भी कई प्रतियोगिताओं में पार्टीसिपेट कर चुके हैं। सम्राट आने वाले समय में इंटरनैशनल मास्टर बनने की तैयारी में है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News