सास-ससुर ने ईशा अंबानी को दिया गिफ्ट में 452 करोड़ का आलीशान बंगला, यह है बंगले की खासियत

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 12:22 PM (IST)

मुंबई: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को लेकर एक रोचक खबर सामने आई है। मुकेश अंबानी की लाडली बेटी शादी के बाद 452 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहेंगी, जो मुंबई के वर्ली इलाके में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद के पिता अजय पीरामल ने यह बंगला बेटे और होने वाली बहू को गिफ्ट में दिया है। आनंद और ईशा की शादी 12 दिसंबर को है। शादी के बाद यह कपल मुंबई के 'ओल्ड गुलीटा' बिल्डिंग में शिफ्ट करेगा।

PunjabKesari

50 हजार स्क्वेयर फीट एरिया में फैला है यह बंगला
मुंबई के वर्ली में मौजूद यह 5 मंजिला इमारत 50 हजार स्क्वेयर फीट एरिया में फैला है। इस पांच मंजिला इमारत में तीन बेसमेंट हैं, जिसमें में से दो सर्विस और पार्किंग के लिए हैं। पहले बेसमेंट में लॉन, वॉटर पूल और एक मल्टीपर्पज कमरा है। ऊपर की मंजिलों पर लिविंग, डाइनिंग हॉल, मल्टीपर्पज कमरे और बेडरूम हैं, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर एंट्रेस लॉबी है।

PunjabKesari

एक दिसंबर को होगी बंगले में पूजा 
इस बंगले की खासियत है कि यहां से समुद्र का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। यह बंगला बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। वहीं, आधुनिक जमाने की हर बेहतर इक्विपमेंट्स इस घर में मौजूद है। आनंद के पिता अजय पीरामल ने 2012 में इसे हिंदुस्तान यूनीलीवर से खरीदा था। बताया जाता है कि इसे खरीदने की दौड़ में अनिल अंबानी और गौतम अडानी भी थे। अनिल अंबानी ने 350 करोड़ तो गौतम अडानी ने 400 करोड़ रुपए की बोली लगा दी थी। 

PunjabKesari

बंगले में कंस्ट्रक्शन पर शुरुआत में कुछ विवाद हुआ, लेकिन जल्द ही निपटा लिया गया। बता दें कि गुलीटा के इंटीरियर पर अभी भी काम चल रहा है। एक दिसंबर को बंगले में पूजा रखी गई है, जिसके बाद यह कपल इस आलीशान बंगले मे शिफ्ट हो जाएगा।

PunjabKesari

ईशा-आनंद की शादी का कार्ड 3 लाख रुपए का है
ईशा की शादी का कार्ड भी खूब चर्चा में है। एक बॉक्स के अंदर डायरीनुमा इनविटेशन कार्ड तैयार करवाया गया है। बॉक्स के ऊपर ईशा और आनंद के नाम के पहले अक्षर लिखे हुए हैं। इसमें गोल्डन कढ़ाई वाला एक और बॉक्स है। इसे खोलने पर गायत्री मंत्र की धुन बजती है। इसके अंदर चार छोटे बॉक्स हैं, जिनमें अलग-अलग गिफ्ट हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News