शिरोमणि अकाली दल का धरना राजनीतिक स्टंट : धर्मसोत

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 02:19 PM (IST)

चंडीगढ़/खन्ना (रमनजीत/कमल): पंजाब के सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा है कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की पोस्ट-मैट्रिक स्कालरशिप के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल का धरना सरासर राजनीतिक स्टंट है।
PunjabKesari
धर्मसोत ने कहा कि जिन लोगों की प्रशासनिक लापरवाही के कारण पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप में घपले हुए हैं, वही अब दलित समर्थक होने का ढोंग रच रहे हैं। पूर्व सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए कैप्टन सरकार ने कुछ वर्षों दौरान जारी स्कालरशिप राशि के ऑडिट का फैसला किया था। निजी शिक्षण संस्थाओं के पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप संबंधी ऑडिट में अब तक 460 करोड़ की राशि एतराजयोग्य पाई गई है। 
PunjabKesari
स्कालरशिप राशि जारी न करने के शिअद के दावों को रद्द करते हुए मंत्री ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार लगभग 2 सालों के दौरान 203 करोड़ की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप जारी कर चुकी है। वर्ष 2016-2017 की 719.52 करोड़, वर्ष 2017-2018 की 567.55 करोड़ और वर्ष 2018-2019 की 376.40 करोड़ रुपए की राशि केंद्र की तरफ बकाया है। यह कुल राशि 1663.47 करोड़ रुपए बनती है। धर्मसोत ने बताया कि केंद्र सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप फार एस.सी. की वर्ष 2015-2016 की 327.39 करोड़ रुपए की राशि जुलाई में जारी की है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News