फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पति, 2 ननद व सास-ससुर पर केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 12:08 PM (IST)

पानीपत(संजीव): रिसालू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने फंदा लगा लिया। वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए अक्सर परेशान किया जाता था तथा उसके ससुरालवालों ने उसे मरने के लिए मजबूर कर दिया। जिसके चलते ही उनकी बेटी ने फंदा लगाया है। सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से मामले की तफ्तीश में जुट गई।

रोहतक की कैलाश कालोनीवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बहन सुमन की शादी दिनांक 6 जुलाई, 2011 को सुशील कुमार निवासी रिसालू के साथ हुई थी। उसकी बहन के पास 2 बच्चे हैं। शादी के बाद उसका जीजा सुशील व उसकी सास-ससुर व दोनों ननद शादी के कुछ दिन बाद से ही कम दहेज के लिए ताने देते हुए उसके साथ मारपीट करते रहते थे।

बार-बार उन्हें समझाया भी गया लेकिन वे बाज नहीं आए। उक्त सभी से परेशान होकर उसकी बहन सुमन ने वीरवार की सुबह जीवन लीला समाप्त कर ली।शिकायतकत्र्ता अशोक कुमार ने बताया कि उसकी बहन को उक्त आरोपियों ने ही मरने के लिए मजबूर किया है। इस मामले की सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। 

आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई अशोक कुमार की शिकायत पर आरोपी सुशील कुमार, 2 ननद व सास-ससुर के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत केस दर्ज करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static