मध्यप्रदेश चुनाव: अमित शाह और राहुल गांधी आज सागर जिले में करेंगे चुनावी सभांए

11/16/2018 1:48:09 AM

सागर: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सागर जिले में संबोधित करेंगे। 
PunjabKesari
भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह सागर संभाग मुख्यालय के समीप कजलीवन मैदान में चुनावी सभा लेंगे। यह स्थान नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अधीन आता है। वहीं कांग्रेस के अनुसार गांधी सागर जिले के देवरी में शुक्रवार को ही चुनावी सभा संबोधित करेंगे। गांधी देवरी के किला मैदान क्षेत्र में सभा लेंगे। दोनों ही दलों की सभा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News