कौल सिंह ने साधा निशाना, बोले-केंद्र सरकार का रिमोट कंट्रोल मोदी और अमितशाह के हाथ

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 11:29 PM (IST)

पधर: कांग्रेस के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में मोदी ट्रेड मार्क पार्टी बनकर रह गई है। आज केंद्र सरकार का रिमोट कंट्रोल मोदी और अमितशाह के हाथ में है। जिस चेहरे को उजागर कर वर्ष 2014 में भाजपा सत्ता में आई है, वह चेहरा अपनी जुमलेबाजी की वजह से देश की जनता को झूठे सब्जबाग दिखाता रहा। 2019 के लोकसभा चुनावों में यही चेहरा भाजपा के ताबूत की अंतिम कील साबित होगा। झीड़ी किसान भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कौल सिंह ने कहा कि मोदी राज में रिकार्ड तोड़ महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ी है, जिसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी।

स्नोर की 14 पंचायतों को बालीचौकी में शामिल करने का विरोध
बैठक में स्नोर की 14 पंचायतों को नए विकास खंड बालीचौकी में शामिल करने का लोगों ने विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए विधायक जवाहर ठाकुर को खूब खरी-खोटी सुनाई और स्नोर की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। लोगों ने मांग की है कि कौल सिंह ठाकुर इस मुद्दे को सी.एम. से उठाएं। बैठक में कहा गया कि मुख्यमंत्री विकास खंड को केंद्र बिंदु थलौट में खोल कर दरियादिली दिखाएं। इस मौके पर द्रंग कांग्रेस अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिप सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, वक्फ  बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गुलजार मोहम्मद भारती व जोङ्क्षगद्र गुलेरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News