सर्वें में दावा, फेसबुक के 32% कर्मचारी कंपनी में अपने भविष्य को लेकर हुए निगेटिव

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 04:48 PM (IST)

बिजनैस डेस्कः फेसबुक के लिए साल 2018 बेहद उतथ-पुथल वाला रहा। इस साल कंपनी कई बार डेटा लीक के विवाद में फंसी रही जिसके कारण कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों का मनोबल भी गिरता जा रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने फेसबुक के इंटरनल सर्वे के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया है कि कंपनी के सिर्फ 52% कर्मचारी ही अब कंपनी के भविष्य को लेकर पॉजिटिव हैं और 32% लोगों की फेसबुक को लेकर पॉजिटिव राय अब निगेटिव हो गई है।
PunjabKesari
हर साल फेसबुक करवाता है सर्वें
दरअसल, फेसबुक साल में दो बार कर्मचारियों की राय जानने के लिए इंटरनल सर्वे कराता है। ये सर्वे अप्रैल और अक्टूबर के महीने में कराया जाता है। हाल ही में हुए सर्वे में कर्मचारियों से 30 सवाल पूछे गए थे। सितंबर 2018 तक के आंकड़ों के मुताबिक, फेसबुक में 33,606 कर्मचारी काम करते हैं।
PunjabKesari
पिछले साल 52% कर्मचारी पॉजिटिव थे
एक साल पहले हुए सर्वे में फेसबुक के 84% कर्मचारी कंपनी के भविष्य को लेकर पॉजिटिव थे, जो अप्रैल में 67% हो गए अब इनमें 32% की गिरावट आ गई है और सिर्फ 52% कर्मचारी ही कंपनी के भविष्य को लेकर पॉजिटिव हैं।
PunjabKesari
70% कर्मचारियों को फेसबुक में काम करने पर गर्व
इस सर्वे में 53% कर्मचारियों ने माना कि फेसबुक दुनिया को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 19% कम है। इसके अलावा 70% कर्मचारियों ने ही कहा कि उन्हें फेसबुक में काम करने पर गर्व है जबकि पिछले साल 87% लोगों ने इस बात को माना था। एक साल पहले हुए सर्वे में कर्मचारियों ने औसतन 4.3 साल तक फेसबुक में काम करने की इच्छा जाहिर की थी, जो अब कम होकर सिर्फ 3.9 साल हो गई है। 12% लोगों ने फेसबुक में एक साल से भी कम काम करने की इच्छा जाहिर की।
PunjabKesari
इन विवादों में घिरा रहा फेसबुक

  • ब्रिटिश फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका ने 8.7 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डेटा चुराया, जिसका इस्तेमाल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प को जिताने के लिए किया गया था। 
  • स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों से भी यूजर्स का पर्सनल डेटा शेयर किया गया।
  • सिक्योरिटी फीचर में खामी के चलते 3 करोड़ यूजर्स का डेटा चोरी हुआ।
  • अपने प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज रोकने के लिए भी फेसबुक ने कोई कदम नहीं उठाया। इन सबके अलावा मार्च में कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल सामने आने के बाद और मार्क जकरबर्ग से मतभेद होने की वजह से फेसबुक के कई बड़े अधिकारियों ने कंपनी छोड़ी, इससे भी कर्मचारियों का मनोबल गिरा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News