शिमला की प्रिया पुंडीर ने जीता मिसेज गैलेक्सी अवार्ड में रनरअप का खिताब

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 02:57 PM (IST)

शिमला(योगराज):किसी मुकाम तक पहुंचने के लिए उम्र बाधा नहीं होती ये बात शिमला की प्रिया पुंडीर ने साबित कर दिखाई है। 4 नवंबर को हुए मिसेज गैलेक्सी अवार्ड में हिमाचल प्रदेश की शिमला से प्रिया पुंडीर ने रनरअप का खिताब जीता है। रविस्ता मैगज़ीन द्वारा 4 नवंबर को दिल्ली में करवाए गए अवार्ड में प्रिया ने यह अवार्ड जीता है। वह 2 बच्चो की मां है और शिमला में ब्यूटी पार्लर भी चलती है। उसका का कहना है कि हर औरत का एक सपना होता है उसे पूरा करने के लिए उन्हें मेहनत करनी चाहिए। सपनों को पूरा करने के लिए उम्र आड़े नहीं आती है न ही उम्र को हावी होने देना चाहिए। महिलाओं को अपने ऊपर थोडा समय जरूर देना चाहिए। महिलाओ को उनके सपने को पूरा करने के लिए उनके पति व घर वालों को भी साथ देना चाहिए। जिससे महिला भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके। उसने बताया कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है सपने देखने का अधिकार सबको होता है और उन्हें पूरा करने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए और उसके लिए मेहनत करनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News