नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद, 19 वर्षीय युवक को गोली मारकर हुए फरार

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 02:22 PM (IST)

नोएडाः नोएडा में बेखौफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए दिन पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सेक्टर 51 स्थित हुशियारपुर गांव में फार्च्यून सवार बदमाशों ने एक 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी। ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस दौरान स्थानिय लोगों ने 2 बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। वहीं एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। वहीं बदमाशों में से एक भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, घटना तकरीबन 8 बजे की है। घायल की पहचान गौरव यादव के रूप में हुई है। गौरव का कुछ दिन पहले ही किसी बात को लेकर अपने दोस्तों से विवाद हुआ था। जिसके बाद गौरव के दोस्तो ने ही पूरी घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

static