बी.एस.एन.एल. को कमजोर कर रही केंद्र सरकार

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 01:52 PM (IST)

धर्मशाला : केंद्र सरकार बी.एस.एन.एल. को कमजोर कर रही है। सरकार ने बी.एस.एन.एल. से 40 हजार करोड़ रुपए का सरप्लस फंड हथिया लिया है। उक्त शब्द एन.एफ .टी.ई. बी.एस.एन.एल. के राष्ट्रीय संगठन सचिव व प्रदेशाध्यक्ष सत्येंद्र गौतम ने धर्मशाला में रैली के दौरान कहे। धर्मशाला में बुधवार को बी.एस.एन.एल. के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली। यह रैली बी.एस.एन.एल. कार्यालय चीलगाड़ी से शुरू हुई और डाकघर धर्मशाला में खत्म हुई। रैली का आह्वान अखिल भारतीय स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्त यूनियनों और एसोसिएशन ने किया था।

रैली में जिला कांगड़ा और चम्बा से कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया। रैली में भाग लेने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी भी विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व संचार मंत्री के खिलाफ नारे भी लगे। इस अवसर पर ए.आई.बी.एस.एन.एल.ई. के जिला सचिव रमेश चंद, प्रधान सतीश ओंकार भाटिया और बी.एस.एन.ए.एल.ई.यू. के रतनेश शर्मा सहित कई सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।

-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News