दुबई पुलिस करेगी उड़ने वाली बाइक इस्तेमाल, कीमत और खासियतें कर देगी हैरान (pics)

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 01:07 PM (IST)

दुबईः दुबई पुलिस अब उड़ने वाली बाइक इस्तेमाल करने की तैयारी में है। इसके लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। इस  होवरबाइक Hoversurf S3 को इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) कहा जाता है । ग्राउंड के ऊपर उड़ सकने वाली इस बाइक की कामत जान कर हैरान रह जाएंगे। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई पुलिस ने दो क्रू को यह बाइक चलाने की ट्रेनिंग दे रही है। इस बाइक को लेकर सोशल मीडिया पर अभा से चर्चा तेज हो गई है। 
PunjabKesari
इस बाइक  को ऐसी जगह यूज किया जाएगा जहां पुलिस के लिए पहुंचना मुश्किल होता है। फिलहाल एक ही होवराइबक है और इसे 2020 तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है। Hoversurf कंपनी का दावा है कि अगर दुबई पुलिस इसे ऑर्डर करेगी तो 40 होवरबाइक तैयार की जा सकती हैं। इस होवरबाइक की कीमत 150,000 डॉलर (लगभग 1.8 करोड़ रुपए) रखी गई है।  इसे कार्बन फाइबर से बनाया गया है और इसका वजन 253 किलोग्राम है।वर्टिकली टेक ऑफ के लिए इसमें इसमें 4 रोटर्स लगाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह ग्राउंड से 16 फुट तक उड़ सकती है। 
PunjabKesari
कंपनी का दावा है कि यह होवरबाइक 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। हालांकि यह एक पायलट के साथ सिर्फ 10-25 मिनट तक ही हवा में रह सकती है। इस होवरबाइक में एक दूसरा ड्रोन ऑप्शन भी है जिसे एनेबल करके इसे बिना पायलट के भी उड़ाया जा सकता है। बिना पायलट के यह 40 मिनट तक लगातार उड़ सकती है। दुबई पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल ब्रिगेडियर खालिद नसीर ने कहा है कि eVTOL को मुश्किल जगहों पर सबसे पहले पहुंचने के लिए यूज किया जाएगा और इसे 2020 से यूज में लाया जाएगा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News