कम मूल्य मिलने से नाराज हुए किसान, भोपाल-सागर रोड पर किया चक्का जाम

11/15/2018 12:55:50 PM

राजगढ़: अपने धान का सही मूल्य नहीं मिल पाने के कारण किसानों की नाराजगी एक बार फिर से सामने आ रही है। मंडी में धान बेचने आए किसानों ने कम दाम को लेकर भोपाल-सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों तक जाम लगा रहा। लेकिन प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना विरोध खत्म कर दिया।  

PunjabKesari

बता दें कि, दिवाली के बाद से ही मंडी में धान बेचने वाले किसानों भीड़ बढ़ गई है। हर दिन धान की 500 ट्रालियां मंडी पहुंच रही हैं। जिसके चलते बुधवार को भी कई किसान जिला मुख्यालय की मंडी में धान बेचने पहूंचे थे। व्यापारियों ने धान की बोली 2600 से 2700 रु. प्रति क्विंटल लगाई जबकि किसानों के द्वारा 2800 से 3000 हजार रु. प्रति क्विंटल लगाने की मांग की गई थी। इसके बाद व्यापारियों ने ज्यादा कीमत देने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्साए हुए किसानों ने मंडी कार्यालय में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और दोपहर 12 बजे के बाद भोपाल-सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लेकिन शासन से आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन तुरंत ही खत्म कर दिया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News