4 आई.ए.एस. सहित 1 एच.सी.एस. अधिकारी स्थानांतरित

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 11:23 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से चार आई.ए.एस. और एक एच.सी.एस. अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन संबंधी कार्य देख रहे त्रिलोक चंद गुप्ता को प्रशासनिक सुधार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण का सदस्य सचिव नियुक्त किया है। 

अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार को उच्चतर शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की प्रधान सचिव नीरजा शेखर को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त सचिव रानी नागर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अतिरिक्त निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव लगाया है। रीगन कुमार को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव नियुक्त किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static