ड्यूटी पर SI की मौत, सीएम ने परिवार को सहायता राशि के साथ दी नौकरी

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 11:03 AM (IST)

करनाल(पांडेय): गत माह ड्यटी के दौरान रोहतक कोर्ट में बदमाशों की गोली का शिकार हुए हरियाणा पुलिस के एस.आई. स्व. नरेन्द्र कुमार के मरणोपरांत, मुख्यमंत्री ने एस.आई. के बेटे निशांत कुमार को पुलिस में ही सिपाही की नौकरी और परिवार को हरियाणा पुलिस व बैंक के माध्यम से 1 करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग भी दिया है।  
 

एस.आई. के परिवार के लोग जिनमें उनकी पत्नी वीना व बेटी खुशबू और बेटा निशांत कुमार, पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह में मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान पहुंचे, उनके साथ ओ.एस.डी. अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह, रवि सौदा, भाजपा नेता अमरजीत, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य तेजिन्द्र बिड़लान भी थे।

जैसे ही यह सब मुख्यमंत्री के सामने मिलने के लिए गए तो बेटे निशांत जो कि पुलिस की वर्दी थे उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने सम्मान स्वरूप शैल्यूट किया और भावुक हो गए। जांबाज एस.आई. की भावुक हुई पत्नी वीना व बेटी खुशबू ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static