सैर के लिए निकले किसान के माथे पर मारी कृपाण

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 09:48 AM (IST)

जालंधर(महेश): थाना सदर के गांव बम्बियांवाल में रात 8.30 बजे सैर के लिए घर से निकले किसान बलजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह पर संदीप नामक एक युवक ने कृपाण से हमला कर दिया। उसने अपनी मां घुग्गो व पिता सोम नाथ की मौजूदगी में ही उक्त वारदात को अंजाम दिया। 

होश में आने पर बलजीत सिंह ने सदर पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह सैर करने के लिए घर से जैसे ही बाहर निकला तो दरवाजे के पास खड़े सोम नाथ व उसकी पत्नी घुग्गो ने उसे पकड़ लिया। इतने में उनका बेटा संदीप भी वहीं पर आ गया। उसने आते ही अपने हाथ में पकड़ी कृपाण उसके माथे में मार दी, जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। उसके परिवार वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। संदीप, उसकी मां घुग्गो व पिता सोम नाथ वहां से फरार हो गए।

उनके साथ 2 अन्य लोग भी थे, जिनके बारे में उसे पता नहीं है। थाना सदर के ए.एस.आई. चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बलजीत सिंह के बयानों पर संदीप, सोम नाथ व घुग्गो पर थाना सदर में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घरों से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर रेड की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News