पर्रिकर की हालत स्थिर, स्वास्थ्य में सुधार : अधिकारी

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 12:31 AM (IST)

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यहां जानकारी दी। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थी कि र्पिरकर की हालत बिगड़ रही है। 

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिलने के बाद पर्रिकर (62) यहां नजदीक के अपने निजी आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। वह अग्न्याशयी संबंधी बीमारी से ग्रसित हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया, ‘‘सोशल मीडिया पर उनके (मुख्यमंत्री) के स्वास्थ्य के बारे में डाली गईं पोस्ट अफवाहें हैं। उनकी हालत स्थित है और सुधार हो रहा है।’’     
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News