हिमाचल में बढ़ते अपराध व नशे पर सुक्खू ने घेरी सरकार, जानिए क्या बोले

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 11:33 PM (IST)

ज्वालामुखी: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में परिवार सहित मां की पावन व अखंड ज्योतियों के दर्शन किए। उन्होंने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का मां ज्वालामुखी से आशीर्वाद मांगा। उनके साथ ज्वालामुखी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, कांग्रेसी नेता शैलेंद्र शैलू व अन्य कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार बढ़ते अपराध और नशे पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। आए दिन समाचार पत्रों व मीडिया के माध्यम से पता चल रहा है कि कितने मर्डर, रेप व अन्य अपराध हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में हो रहे हैं। नशे पर सरकार का नियंत्रण नहीं है तथा हर जगह नशा माफिया के सक्रिय होने की खबरें आ रही हैं।

लोकसभा चुनावों में भाजपा को टक्कर देगी कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कई लोग नशे के सामान के साथ हिरासत में लिए जा रहे हैं परंतु युवा पीढ़ी को धरातल की ओर धकेल रहे इस नशे पर नियंत्रण पाने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के आने से कांग्रेस में भारी उत्साह है और कांग्रेस पूरे जोश के साथ आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को टक्कर देगी। भाजपा केंद्र व प्रदेश में जनता की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने में विफल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News