स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, आरोपी अध्यापक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 08:44 PM (IST)

भवारना (अतुल): स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भवारना थाना के अंतर्गत आने वाले एक हाई स्कूल के अध्यापक पर इसी स्कूल की 27 छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद इस अध्यापक ने न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली थी लेकिन बुधवार को आरोपी अध्यापक की अग्रिम जमानत रद्द हो गई। जमानत रद्द होते ही मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. बलदेव शर्मा ने आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। अब वीरवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मैजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हुए 27 छात्राओं के बयान
वहीं इस अध्यापक पर आरोप लगाने वाली 27 छात्राओं के बुधवार को मैजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए। छेड़छाड़ के आरोपी को 6 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज होने पर शिक्षा विभाग द्वारा सस्पैंड कर दिया गया था। पुलिस ने पहले धारा 354ए के तहत मामला दर्ज किया था। अब आरोपी पर पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है। इस बारे एस.पी. संतोष पटियाल ने बताया कि आरोपी की अग्रिम जमानत रद्द होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News