आने वाले चुनावों तक खत्म हो जाएगा इनेलो का अस्तित्व: हुड्डा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 06:04 PM (IST)

करनाल(केसी आर्या): पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने अजय चौटाला को इनेलो से बाहर और पार्टी के घमासान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों तक तक इनेलो का अस्तित्व खत्म हो जाएगा, ये आज अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं ये जनहित के लोग नहीं है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के हरियाणा के स्कूलों-अस्पतालों दौरों पर चुटकी लेते हुए हुड्डा ने पंजाब का उदाहरण दिया।

करनाल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा करनाल बार चेम्बर में जिले के वकीलों से रूबरू हुए। यहां वकीलों ने अपना समर्थन भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को दिया है। वहीं हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा ने कुछ नहीं किया। 4 साल हो चुके हैं और लोग बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि हम 2019 के चुनावों के लिए तैयार हैं। इनेलो में मचे घमासान और अजय को पार्टी से निकालने पर कहा कि मैंने पहले ही यह बात कही थी कि इनेलो का चुनावों तक आस्तित्व खत्म हो चुका है। आज यह अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं, ये जनहित के लोग नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static