मॉडर्न लुक चाहती है तो दुल्हन ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी Eye Makeup

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 05:59 PM (IST)

हर लड़की की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है उसकी शादी। इसकी तैयारियां लड़की दो-तीन महीने पहले से ही शुरू कर देती हैं। इन तैयारियों में से सबसे अहम है मेकअप। जिसे दुल्हन बिल्कुल इग्नोर नहीं कर सकती है। गर्ल्स, ब्राइडल मेकअप में सबसे अहम है आई मेकअप जो ट्रेंड के हिसाब से किया हो तो और गेटअप बढ़ा देता है। चलिए आज हम आपको आई मेकअप के 5 लेटेस्ट ट्रेंड बताने जा रहे है जो शादी के दिन आपको अलग दिखाने में मदद करेंगे। 

 

1. ग्लिटरी आइज 
इन दिनों ग्लिटरी आइज का ट्रेंड खूब है। वैसे तो शादी के दिन ग्लिटरी आइज के बारे में बहुत कम लोग सोचते है लेकिन यह ब्राइडल की आंखों को काफी अट्रैक्टिव लुक देता हैं। आप अपनी ब्राइडल आउटफिट के साथ मैचिंग या फिर कंट्रास्ट ग्लिटरी आई मेकअप चून सकती हैं।

PunjabKesari

2. गोल्डन आई शैडो
वेडिंग लुक देने के लिए गोल्ड आईशैडो बेस्टट ऑप्शन है। वैसे तो आप आंखों को मैट या शिमरी लुक दे सकती है लेकिन गोल्ड आईशैडो आपको क्लासी लुक देगा। आप चाहे तो गोल्ड आई शैडो में अपनी पसंद का कलर भी कम्बाइन कर सकती हैं। 

PunjabKesari

3. स्मोकी आईज
ड्रॉमेटिक लुक के लिए स्मोकी आई-मेकअप परफेक्ट है। आंखों को स्मोकी इफेक्ट देने के लिए आप ब्लेक, ब्राउन या ग्रे कलर चूज कर सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो पिंक, पिच, गोल्ड या सिल्वर कलर भी इसमें कम्बाइन कर सकती हैं। 

PunjabKesari

4. ओंब्रे आई मेकअप
अगर आपकी आंखों बड़ी-बड़ी है तो उन्हें हाईलाइट करें। इसके लिए ओंब्रे आई-मेकअप करवाएं। आंखों को ओंब्रे लुक देने के लिए हल्के रंगों से शुरू करके गहरे रंगों तक के 4-5 आईशैडो इस्तेमाल करें। 

PunjabKesari

5. विंग्ड आईलाइनर
ड्रॉमेटिक केट आई लुक चाहते है तो बॉलीवुड से इंस्पायर्ड विंग्ड आईलाइनर ट्राई करें। यदि आप अट्रेक्टिव दिखाना चाहती है तो इसकी लेंथ बढ़ा या घटा सकती है। आप डबल विंग्ड, ओपन विंग्ड स्टाइल भी ट्राई कर सकती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static