Kundli Tv- इन 4 बातों का रखेंगे ध्यान तो झट बदलेगी किस्मत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 05:15 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कहा जाता है कि व्यवहार व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना होता है। किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसकी बोल-चाल से उसके चरित्र का पता चल सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका व्यवहार आपकी किस्मत तक चमकाने में मददगार साबित हो सकता है। कहा जाता है कि प्रत्येक इंसान का व्यवहार उसके ग्रहों की स्थितियों से संबंध रखता है और वो जैसा व्यवहार करता है उससे उसके ग्रहों की स्थिति प्रभावित होती है। जीवन में अच्छा या बुरा व्यवहार व्यक्ति के ग्रहों के कारण उसके भाग्य पर भी असर डालता है। कभी-कभी इंसान का अाचरण यानि उसके व्यवहार से उसकी किस्मत पूरी-पूरी बदल जाती है। आइए जानते हैं कि इससे से संबंधित कुछ बात- 

PunjabKesari
कहा जाता है कि इंसान वाणी से ही कई रिश्ते बना भी सकते हैं व बिगाड़ भी सकता है। इस संदर्भ में अक्सर कहा भी जाता है कि बोले हुए शब्द कभी वापस नहीं लौटते इसलिए इंसान को हमेशा शब्दों का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। एेसा कहा जाता है कि वाणी का संबंध मानव जीवन के पारिवारिक जीवन और आर्थिक समृद्धि से होता है। खराब वाणी से व्यक्ति को अपनी लाइफ में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए ज्योतिष में वाणी को अच्छा रखने के लिए सूर्य को जल देना फायदेमंद बताया गया है। इसके साथ ही वाणी पर नियंत्रण पाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप भी करना अच्छा माना गया है ।

PunjabKesari
शास्त्रों में कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति का आचरण और कर्म अच्छे हो तो किस्मत खुद ही आपका साथ देने लगती है क्योंकि इंसान का आचरण और कर्मों का संबंध उसके रोज़गार से होता है। अगर इनमें किसी भी प्रकार की कोई कमी आती है तो रोज़गार में समस्या आती है, इसलिए हर इंसान को अच्छे कर्म और आचरण शुद्ध करने की आवश्यकता है। क्योंकि अगर जीवन में रोज़गार न हो तो व्यक्ति जीवनभर भटकता रहता है और न कभी भी स्थिर नहीं हो पात। आचरण जैसे-जैसे सुधरने लगता है वैसे-वैसे रोज़गार की समस्या दूर होने लगती है। इसके लिए ज्योतिष में उपाय बताया गया है जो इस प्रकार है- आचरण की शुद्धि के लिए प्रातः और सायंकाल ध्यान करें, इसमें शिव जी की उपासना से अद्भुत लाभ प्राप्त होता है।

PunjabKesari
जो लोग सक्षम होने के बावजूद भी किसी ज़रूरतमंद की मदद नहीं करते हैं, उन्हें जीवन में मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एेसे लोग जीवन में कभी न कभी अकेलेपन के शिकार ज़रूर होते हैं। इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि जितना हो सके लोगों की सहायता करें। जितनी आप लोगों की सहायता करते हैं, उतनी ही आपको अपने ऊपर भगवान की कृपा महसूस होगी और आप कभी भी मन से कमज़ोर नहीं होंगे। इसके लिए कहा जाता है कि दिनभर में कुछ समय ईमानदारी से ईश्वर के लिए ज़रूर निकालें, एेसा करने से करुणा भाव प्रबल होता है और भाग्य चमक उठता है।

PunjabKesari
कुछ लोग अपनी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं उठाते, उन्हें जीवन में बड़े-बड़े संकटों का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद व्यक्ति सारी जिंदगी अपनी समस्याओं में ही उलझ कर रह जाता है। इसलिए कभी भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में लापरावाही न करें। इसके लिए शास्त्रों में एकादशी का व्रत रखना शुभ बताया गया है और साथ ही पौधों में जल देना भी अच्छा बताया गया है। 
पैसों से भरना चाहते हैं तिजोरी तो करें ये टोटका (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News