क्रू मेंबर ने किया खुलासा, फिल्म ''रामलीला'' में कट बोलने के बाद भी KISS करते रहे दीपवीर

11/14/2018 4:54:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए है। आज इन दोनों ने लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाज से शादी रचा ली है। वैसे दोनों की लव स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है। जहां दीपिका शांत और सुलझी हुई दिखती हैं तो वहीं रणवीर बेहद ऊर्जावान और बातूने हैं। दोनों की लव स्टोरी का श्रेय बहुत हद तक निर्देशक संजय लीला भंसाली को जाता है।

 

PunjabKesari

 

दरअसल, ये लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट से शुरू हुई। फिल्म के सेट से क्रू मेंबर ने हफिंगटन पोस्ट से बातचीत में बताया कि कैसे दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई। 'साल 2012 में गोलियों की रासलीला-रामलीला की शूटिंग मुंबई में फिल्म सिटी में चल रही थी। फिल्म का रोमांटिक गाना अंग लगा दे दीपिका और रणवीर पर फिल्माया जाना था। गाने के आखिर में दोनों एक दूसरे को किस करने लगे जबकि वो स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। इस दौरान संजय लीला भंसाली ने कट बोला लेकिन रणवीर और दीपिका एक दूसरे में इतना खोए रहे कि उन्हें सुनाई नहीं दिया और किस करते रहे। सेट पर सभी को पता था कि रणवीर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उनके इस तरह किस करने से सभी को कंफर्म हो गया। दोनों एक दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे, साथ में खाते थे और शूटिंग खत्म होते ही दोनों एक साथ वैनिटी वैन में चले जाते थे।'

 

PunjabKesari


रामलीला के बाद दोनों ने फिर से संजय लीला भंसाली की ही फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम किया। क्रू मेंबर ने बताया कि 'जब मैंने बाजीराव मस्तानी के दौरान दोनों को फिर से साथ देखा तो मुझे लगा कि बात आगे बढ़ गई है।' वहीं एक दूसरे सूत्र ने बताया कि 'सेट पर जब सभी साथ में रात का खाना खाते थे तब भी दोनों एक दूसरे में खोए रहते थे।' बहरहाल 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अब दोनों एक रिश्ते में बंधने जा रहे हैं।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News