Kundli Tv- गोपाष्टमी: आज से 43 दिन तक करें ये काम, घर में होगा लक्ष्मी का वास

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 04:13 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जो व्यक्ति गौमाता की सेवा और पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौमाता हर लेती हैं। गौमाता के खुर में नागदेवता का वास होता है, जहां गौमाता विचरण करती हैं उस जगह सांप, बिच्छू या कोई भी विषधर जंतु नहीं आते।गौमाता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है और उसके कंडे को जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। गौमाता के मूत्र में गंगा जी का वास होता है। गौमाता के गोबर से बने उपले का रोजाना घर, दुकान, मंदिर परिसरों पर धूप करने से वातावरण शुद्ध होता है, सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। नियमित उनमें अग्रि प्रज्वलित कर गौ घी से हवन करने से समृद्धि बढ़ती है और समस्या संकट का नाश होता है।
PunjabKesari
शास्त्रों में कहा गया है गाय के पूरे शरीर में सभी देवी देवताओं का वास है। गौमाता की एक आंख में सूर्य और दूसरी आंख में चंद्र देव का वास होता है। गाय इस धरती पर साक्षात् देवता हैं। गौमाता अन्नपूर्णा देवी हैं, कामधेनु हैं और समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली हैं।
PunjabKesari
गोपाष्टमी हमारे निजी सुख और वैभव में हिस्सेदार होने वाले गौवंश का सत्कार है। कार्तिक शुक्ल अष्टमी पर इंद्र हार कर श्रीकृष्ण की शरण आए और उनका कामधेनु के दूध से अभिषेक किया। इसी कारण गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन नन्द बाबा ने श्रीकृष्ण को स्वतन्त्र रूप से गायों को वन में ले जाकर चराने की स्वीकृति दी थी। 

भगवान विष्णु के गोविंद स्वरूप का ध्यान करते हुए गीता के आठवें अध्याय का पाठ करें व इस विशेष मंत्र का जाप करें। मंत्र: "ॐ गोविन्दाय नमः॥" 
PunjabKesari
गोपाष्टमी के दिन ये उपाय करने से धन व सुख-समृ्द्धि की प्राप्ति होती है और घर-परिवार में लक्ष्मी का वास होता है। धन प्राप्ति के लिए गाय के चरणों में चढ़े 8 कागजी बादाम तिजोरी में छुपाकर रखें। 

पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए दंपति किसी काली गाय को भिगोई हुई उड़द खिलाएं।
PunjabKesari
घर-परिवार में लक्ष्मी वास के लिए आज से 43 दिन लगातार गाय के उपले की धूनी करें। 
छठ पूजा से जुड़ी हर जानकारी यहां मिलेगी (Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News