Video-फिर शर्मसार हुई प्रदेश की धरती, महिला से हुआ बलात्कार

11/14/2018 2:36:28 PM

होशंगाबाद: जिले में महिला से दुष्कर्म की खबर फैलते ही सोमवार देर शाम हड़कंप मच गया। एक प्रभावशाली व्यक्ति और उसके साथियों ने एक महिला को सराफा चौक स्थित गोवर्धन लॉज में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। स्प्रे सिटी कोतवाली मामले की छानबीन कर रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी पीडि़त महिला अपनी 15 साल की बेटी के साथ होशंगाबाद में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए स्टेशन पर उतरी थी। इस दौरान उसे पूर्व परिचित बबलू ठाकुर नामक व्यक्ति मिला। वह महिला को सराफा चौक स्थित गोबर्धन लॉज ले गया। बंद कमरे में उसके साथ आरोपी युवकों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस घटना के मामले में सिटी पुलिस गोबर्धन लॉज के सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है जबकि पीडि़त महिला के मोबाइल में आरोपी युवक का मोबाइल नंबर भी था।जिसके आधार पर पुलिस मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है। वही कल देर रात सिटी कोतवाली थाने में महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में महिला दुष्कर्मी और पुलिस के ऊपर आरोप लगा रही है। एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि बलात्कार के मामले में सिटी पुलिस ने एक प्रभावशाली व्यापारी के बेटे को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News