विश्व खाद्य दिवस: भूखे सोते हैं 19 करोड़ लोग, संस्कृति यूनिवर्सिटी में हुआ मंथन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 01:54 PM (IST)

मथुराः संस्कृति विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। इस दौरान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के छात्रों को अन्न की बर्बादी रोकने और गुणवत्तापूर्ण अन्न उत्पादन की दिशा में काम करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयासों से आज ही के दिन 16 अक्टूबर को खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई थी। इसलिए इस दिन को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने बदलती जीवन शैली और खान-पान के तौर तरीकों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुराने लोग थाली में आए अन्न को बर्बाद नहीं करते थे, लेकिन वर्तमान में अन्न की बर्बादी एक बड़ी समस्या बन गई है, इसे रोकना होगा।  

अन्न की बर्बादी से जुड़े कुछ आंकड़े -

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार भारतीय प्रतिदिन 244 करोड़ रुपए का भोजन बर्बाद कर देते हैं। मतलब एक साल में 89060 करोड़ रुपए का खाना बेकार हो जाता है। दूसरी ओर भारत में प्रतिदिन 19 करोड़ 40 लाख लोग भूखे सोते हैं। यह आंकड़ा चीन में भुखमरी के शिकार लोगों से कहीं अधिक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News