APMC हमीरपुर के चेयरमैन ने सुक्खू पर साधा निशाना, लगाए यह आरोप (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 01:08 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): एपीएमसी के चेयरमैन एवं जिला भाजपा महामंत्री अजय शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। अजय शर्मा ने सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा है कि वह अपने गृह जिला में कांग्रेसियों के संगठन को संभाल पाने में पूरी तरह से नाकाम हुए है जिससे कांग्रेस की अंतर्कलह का बीजेपी को चुनावों में पूरा फायदा मिलेगा। 

अजय शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में जनता को गुमराह करके जो कांग्रेस पार्टी ने तीन सीटें जीतने में सफलता प्राप्त की थी। आज पूरी तरह से गुटबाजी और अंतर्कलह में उलझ चुकी है। कांग्रेस का कोई नेता संस्था के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रहा है तो कोई संगठन की दुहाई देकर कांग्रेस टिकट पर जीते हुए विधायकों को कांग्रेसी मामने से ही इंकार कर रहा है। हमीरपुर कांग्रेस की नैया को अंतर्कलह ही ले डूबेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News