दोस्त पर कुल्हाड़ी से हमला, हाथों की उंगलियां कटी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 01:06 PM (IST)

पंचकूला(चंदन): दोस्त ने दोस्त पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसके हाथ की उंगलियां काट डालीं। युवक को पी.जी.आई. रैफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को काबू कर लिया है, जिसे बुधवार को कोर्ट मेें पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार घायल कमल (21) प्रगति विहार अब्दुलापुर पिंजौर निवासी ने चंडीमंदिर थाने में दी शिकायत मेंं बताया कि गौरव सैक्टर-19 निवासी गौरव उसे मारने की नीयत से घग्गर के पास ले गया और अचानक उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार को रोकने के लिए कमल ने हाथ आगे किए उसके हाथों की उंगलिया कट गईं। 

घटना को अंजाम देने के बाद गौरव वहां से भाग गया लेकिन किसी तरह अपनी जान-बचाकर पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पी.सी.आर ने सैक्टर-26 स्थित पॉली क्लीनिक में भर्ती करवाया। जहां उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर किया गया।  पुलिस ने कमल के बयान दर्ज कर आरोपी गोरव को गिरफ्तार कर लिया हैं।  गौरव और कमल की पहले भी किसी बात को लेकर बहस हुई थी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News