उमा भारती बोलीं 'जब तक हम जिंदा हैं, संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता'

11/14/2018 11:04:45 AM

इंदौर: चुनाव से  प्रदेश में पहले शाखा बैन का मुद्दा गरमाया हुआ है। एक के बाद एक भाजपा नेता कांग्रेस पर हमला कर रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज के बाद केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। भारती ने कहा है कि संघ पर प्रतिबंध समुद्र की लहरों को रोकने जैसी कोशिश है। जब तक हम जिंदा हैं, संघ पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।कांग्रेसी मित्रों को भी शाखा में जाना चाहिए।

 

PunjabKesari

दरअसल, मंगलवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती विधानसभा क्षेत्र 2 और 3 में मुख्य चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन समारोह में इंदौर पहुंची थी। जहां मीडिया द्वारा संघ के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस को जमकर हमला बोला। भारती ने कहा कि संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश मतलब  समुद्र की लहरों को रोकने के प्रयास जैसा। संघ पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह संगठन एक विचारधारा के रूप में उन जैसे कई लोगों के मन में बसा है। मैं तो कांग्रेस के मित्रों से भी कहूंगी कि वे खुद संघ की शाखाओं में जाएं और राष्ट्रवाद सीखें। उमा ने कहा संघ प्रतिबंधात्मक संगठन नहीं है। दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी संगठन है।

PunjabKesari

 

कांग्रेस से भाजपा का कोई मुकाबला नहीं
वही उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि मप्र में हमारा कांग्रेस से कोई मुकाबला नहीं हैं। भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, उस पर काम कर रहे है औऱ आगे भी करते रहेंगें। चौथी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। राज्य हो या केंद्र, कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News