HRTC की JCC के लिए चुनावी रणनीति तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 10:51 AM (IST)

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम की संयुक्त समन्वय समिति ने अब अगले चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर ली है। समिति द्वारा पुरानी जे.सी.सी. को भंग कर जल्द नई जे.सी.सी. बनाने का निर्णय लिया गया है। संयुक्त समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष देवराज ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर अब नई कार्यकारिणी बनाने को लेकर समिति ने निर्णय लिया। समिति में को-ऑर्डीनेटर के रूप में नानक शांडिल को नियुक्त किया गया।

को-ऑर्डीनेटर द्वारा निगम की सभी कर्मचारी यूनियनों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह में नई जे.सी.सी. के चुनाव को लेकर तिथि घोषित की जाएगी। अब नई कार्यकारिणी ही कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष रखेगी। समिति के पूर्व सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि कर्मचारियों व पैंशनर्ज की कई मांगें लंबित पड़ी हैं जिनमें एच.आर.टी.सी. पैंशनर्ज की पैंशन की अदायगी में हो रही देरी, कर्मचारियों के लंबित चल रहे ओवर टाइम और अन्य वित्तीय लाभ की अदायगी सहित अन्य मांगों को सरकार से समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News