एच.सी.एस. पेपर लीक : 3 आरोपियों के खिलाफ 600 पेजों का चालान पेश

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 10:24 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप): एच.सी.एस. (ज्यूडीशियल) पेपर लीक मामले की जांच कर रही स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम ने मंगलवार को जिला अदालत में इस केस में हाल ही में गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों के खिलाफ सप्लिमेंट्री चालान दायर कर दिया है। एस.आई.टी. केस में आरोपी आयुषी के पिता सुभाष गोदारा, मामा सुशील भादू और सैकेंड टॉपर तेजिंद्र बिश्नोई के खिलाफ चालान दायर किया है।

पुलिस द्वारा पेश किए गए करीबन 600 पेजों से ज्यादा के चालान में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई गवाह बनाए हैं। एस.आई.टी. ने केस की जांच के तहत हाल ही में सूचनाएं जुटाकर सुशील भादू व सुभाष गोदारा को सैक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के समीप ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद एस.आई.टी. ने सैकेंड टॉपर तेजिंद्र बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। सुशील भादू व सुभाष गोदारा पर पेपर बेचने का आरोप है। जबकि तेजिंद्र बिश्नोई पर लीक पेपर खरीद कर उसके जरिए टॉप करने का आरोप है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static