बाल दिवस 20 की जगह 14 नवंबर को क्यों मनाया जाने लगा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 09:24 AM (IST)

बाल दिवस यानी 14 नवंबर  (14 November Children's Day) के दिन को चिल्ड्रंस डे के रूप में मनाया जाता है। भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (bal diwas) मनाया जाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बाल दिवस का महत्व 

बाल दिवस दिन बच्चों के अधिकार, देखभाल और शिक्षा के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय में भारत में भी कई अन्य देशों की तरह 14 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। भारत के अलावा बाल दिवस दुनिया भर में अलग -अलग तारीखों पर मनाया जाता है. पंडित नेहरू ने भारत की आजादी के बाद बच्चों की शिक्षा, प्रगति और कल्याण के लिए बहुत काम किया और इस वजह से बाल दिवस नेहरू के नाम पर मनाया जाता है।

PunjabKesari, bal diwas image,happy children's images,children's day pictures,children's day photos,children day pic

बाल दिवस कब मनाया जाने लगा 

साल 1925 से बाल दिवस मनाया जाने लगा और 1953 में दुनिया भर में इसे मान्यता मिली। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 नवबंर को बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। भारत में भी पहले यह 20 नवंबर को ही मनाया जाता था, लेकिन 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन (Pandit Jawaharlal Nehru Birthday) बाल दिवस के तौर पर माना जाए।

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस (International Children's Day) का उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों की अच्छी परवरिश को बढ़ावा देना है। भारत में 14 नवंबर को खास तौर पर स्कूलों में तरह-तरह की मजेदार गतिविधियां, फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन और मेलों का आयोजन होता है. बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। बता दें कि कई देश बाल संरक्षण दिवस (1 जून) पर बाल दिवस मनाते हैं।

PunjabKesari, bal diwas image,happy children's images,children's day pictures,children's day photos,children day pic


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News