युवक ने की जीवनलीला समाप्त

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 09:23 AM (IST)

होशियारपुर (अश्विनी):सिटी पुलिस ने खानपुरी गेट मोहल्ला वाल्मीकि के एक 33 वर्षीय युवक राजिन्द्र गांधी द्वारा कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की घटना के संबंध में एक व्यक्ति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

मृतक राजिन्द्र गांधी की पत्नी मनीषा गांधी ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि उसके पति ने फाइनांस का धंधा करने वाले एक व्यक्ति मनजिन्द्र सिंह उर्फ मनी पुत्र फकीर सिंह निवासी मोहल्ला सुभाष नगर से 12 हजार रुपए की राशि ब्याज पर ली थी। गांधी ने इस राशि में से 7 हजार रुपए की राशि वापस कर दी थी, शेष राशि वापस लेने के लिए मनजिन्द्र सिंह गत दिवस उनके घर आया व उसने राजिन्द्र गांधी के साथ मारपीट की। 

मनीषा ने आरोप लगाया कि अपनी बेइज्जती के चलते उसके पति ने कोई जहरीली वस्तु खा ली। उसकी तबीयत बिगडऩे पर उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पैक्टर गोबिन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनजिन्द्र सिंह उर्फ मनी पुत्र फकीर सिंह निवासी सुभाष नगर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बिना किसी लाइसैंस के फाइनांस का धंधा कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News