भारत बना रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, एफिल टॉवर को भी छोड़ेगा पीछे

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 01:49 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत ने हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' बनाकर इतिहास रचा है। अब भारत दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बना रहा है। ये ब्रिज जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बनाया जा रहा है। लंबे समय से इस ब्रिज को बनाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन अब जाकर इसने आकार लेना शुरू कर दिया है। ये अपनी डिजाइन और आकार के कारण काफी समय से चर्चा में हैं।

जम्मू के रिआसी जिले में चिनाब नदी में इसे बनाया जा रहा है। ये दुनिया के 8 अजूबों में शामिल एफिल टावर से भी ऊंचा होगा। एफिल टावर से यह ब्रिज 35 मीटर ऊंचा होगा। इसकी कुल लंबाई 1.3 किमी.  होगी। माना जा रहा है कि इस ब्रिज के बनने के बाद घाटी में तरक्की का नया रास्ता खुलेगा।


यह पुल कटरा और बनिहाल के बीच 111 किमी को जोड़ेगा। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है। अधिकारियों के मुताबिक, पुल का निर्माण कश्मीर रेल लिंग परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा है और पूरा होने के बाद यह इंजीनियरिंग का एक अजूबा होगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' का उद्घाटन किया था। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होने के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News