सोनिया ने साधा मोदी पर निशाना, कहा-नेहरू की विरासत को कम करने का प्रयास

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 01:38 PM (IST)

नई दिल्लीः  कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और आरोप लगाया कि मौजूदा समय में सरकार में बैठे लोगों द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान वाली विरासत को कमतर करने का प्रयास किया जा रहा है।

PunjabKesari

आधुनिक भारत के निर्माण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए सोनिया ने यह भी कहा कि नेहरू ने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढाया, आज उनको चुनौती दी जा रही है। वह कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पुस्तक 'नेहरू: द इन्वेंशन ऑफ इंडिया' पुनर्विमोचन के अवसर पर बोल रही थीं। सोनिया ने कहा कि नेहरू ने देश की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओ के प्रति सम्मान और उनको मजबूत बनाने की संस्कृति पैदा की, जिससे लोकतंत्र मजबूत हुआ।

PunjabKesari

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने नेहरू के आर्थिक मॉडल और गुटनिरपेक्षता केंद्रित विदेश नीति को भी याद किया और कहा कि उन्होंने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाया था, आज उससे जुड़ी विरासत को कमतर करने का प्रयास हो रहा है। थरूर ने कहा कि नेहरू ने हमेशा इस विचार को आगे रखा कि देश किसी भी व्यक्ति से महत्वपूर्ण है और संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए।

PunjabKesari 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News