पहाड़ी से गिरा दुकानदार, मिली दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 07:58 PM (IST)

भरमौर: भरमौर उपमंडल की होली घाटी में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान भप्पा राम निवासी गांव सुटकर के तौर पर की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, वहीं प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 5000 रुपए की फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार भप्पा राम होली में दुकान चलाता था। वह रविवार को अपनी भेड़-बकरियों के साथ पहाड़ी पर गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा था।

पहाड़ी के पास बरामद हुआ शव
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश आरंभ की तो मंगलवार सुबह उसका शव पहाड़ी के पास बरामद हुआ। बहरहाल तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि पहाड़ी से पांव फिसलने के कारण वह हादसे का शिकार हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत दर्ज किया है। मामले की पुष्टि ए.एस.पी. चम्बा रमन शर्मा ने की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News