video-BJP प्रत्याशी ने भाजपा-कांग्रेस को बताया एक समान, किस मानसिकता से लड़ेंगे चुनाव

11/15/2018 5:02:48 PM

अशोकनगर: टिकट वितरण से नाराज एक और नेता ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वाले नेता भूपेंद्र नारायण ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास लोगों में से एक थे। भूपेंद्र नारायण को चंदेरी सीट से टिकट मिला है। भाजपा में आने के बाद भी उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को एक समान बताया है, जिससे कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।

PunjabKesari

दरअसल, भूपेंद्र नारायण को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और अब वे चंदेरी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। लेकिन एक बयान में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों को समान बताया है। फिलहाल, ये देखना होगा कि वे अपने प्रचार में कांग्रेस के खिलाफ बोल पाएंगे या नहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News