कांग्रेस का हर नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है: सीएम खट्टर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 06:15 PM (IST)

करनाल(केसी आर्या): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इनेलो-कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए बोले कि इन पार्टियों में हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। वहीं केजरीवाल पर मनोहर लाल ने निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, वहां के हालात देखें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की चार गलतियां सुधार कर सुर्खियों के लिए ये सब कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश की मनोहर सरकार को चार साल पूरे ही चुके हैं। इन चार साल में हुए कार्यों के गुणगान और पांचवे साल में होने वाले विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री लोगों को बताने में लगे हुए हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री करनाल में मीडिया से रूबरू हुए और सरकार के कार्यों का विश्लेषण किया।

हरियाणा में प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश वासियों को एक बड़ी सौगात भी दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री खट्टर ने इनेलो और कांग्रेस पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इनेलो और कांग्रेस आज दोनों बराबर हैं इनमें झगड़े चल रहे हैं, इसमें मुख्यमंत्री पद के चेहरे भी कई हैं, हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा ये सारे आपस में बंटे हुए लोग हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने इनेलो के बीच चल रहे राजनीतिक घमासान पर कहा कि यह पारिवारिक बात में क्या कहूं, यह उनकी आपसी बात है। लेकिन जनता सब कुछ समझ चुकी है यह जनता को आगे लेकर जाने वाले नहीं है। इनेलो के कई विधायकों का बीजेपी के सम्पर्क सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि राजनीति में ऐसी बातें चलती रहती हैं। सम्पर्क तो हमारे पहले से ही हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनोहर लाल ने निशाना साधा कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री है तो वह वहां का देखें। मीडिया अखबारों की सुर्खियों के लिए यह सब कर रहे हैं। हम भी दिल्ली की चार गलतियां गिनवा सकते हैं, लेकिन यह हम नहीं करते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static