पाकिस्तान से लगभग 700 अरब रुपए गैर कानूनी तरीके से गए बाहर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 06:04 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान की इमरान खान सरकार का कहना है कि करीब 5.3 डालर की संपत्ति गैरकानूनी तरीके से देश से बाहर ले जाई गई है।   जवाबदेही पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शहजाद अकबर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘हमने अब तक 5,000 से अधिक फर्जी खातों की पहचान की है जिनका उपयोग धन शोधन के लिए किया गया।’’

उन्होंने ‘एसेट्स रिकवरी यूनिट’ के काम में प्रगति का जिक्र करते हुए कहा ‘‘हमने पाया कि कथित धन शोधन के जरिए करीब 5.3 अरब डालर की संपत्ति गैरकानूनी तरीके से देश से बाहर ले जाई गई। यह राशि 700 अरब रुपए के बराबर है।’’ 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेशों में जमा अवैध धन वापस लाने के लिए ‘एसेट्स रिकवरी यूनिट’ की स्थापना की थी। अकबर ने यह भी कहा कि ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात सहित दस देशों पर फोकस है। ‘‘अकेले दुबई में भूमि प्राधिकार ने दावा किया है कि पाकिस्तानी नागरिक संपत्ति के तीसरे सबसे बड़े स्वामी हैं।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News