मथुरा में सेना भर्ती मेला, 6 जिलों के 1 लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 05:35 PM (IST)

मथुराः मथुरा छावनी के ईगल ग्राउण्ड पर 15 से 25 नवम्बर तक सैन्य भर्ती मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के छह जिलों के करीब एक लाख युवक भाग लेंगे। सेना एवं जिला प्रशासन ने इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।  

यह जानकारी भर्ती अधिकारी कर्नल वी विजय कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने दी। इससे पूर्व इन अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने वाले मेजर विशाल गायधने, सूबेदार मेजर प्रीतम सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्रवण कुमार सिंह आदि के साथ भर्तीस्थल पर सभी तैयारियां का जायजा भी लिया। अधिकारियों ने बताया, ‘‘इस भर्ती मेले में सामान्य ड्यूटी सैनिक, क्लर्क सैनिक, तकनीकि सैनिक, र्निसंग असिस्टेंट सैनिक, वेटनरी एवं वास्तुकार सैनिक वर्गों के लिए भर्ती की जाएगी। जिसमें मथुरा सहित आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और फिरोजाबाद जिले के युवा भाग ले सकेंगे।   

उन्होंने बताया, ‘‘भर्ती के लिए रात 12 बजे से ही ढाई-ढाई सौ युवकों के दल बनाकर उनके कागजातों की जांच की जाएगी और तड़के पांच बजे से दौड़ शुरु कराई जाएगी। इससे पूर्व भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को सीधे भर्तीस्थल तक ले जाने के लिए बल स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी।’’ भर्ती अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग दिन, अलग जिले व अलग तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static