MP Election: कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, संघ को बताया आतंकवाद का प्रतीक

11/13/2018 3:05:47 PM

रीवा: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के घोषणा पत्र में सरकारी संस्थाओं में संघ के रोक को लेकर मचा बवाल थमा ही था कि, कांग्रेस ने बीजेपी को फिर से बैठे-बैठाए घेरने का मुद्दा दे दिया है। अक्सर विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने संघ को लेकर विवादित बयान दिया है, उन्होंने संघ को आतंकवाद का प्रतीक बताया है।

PunjabKesari 
रीवा के गुढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान आरएसएस के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा है कि, संघ के किसी भी कार्यक्रम में कभी भी भारतीय झंडा नहीं फहराया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि, इनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। आरएसएस पूर्ण रूप से एक राजनीतिक संगठन है। यह संगठन धर्म के नाम पर सामाजिक घृणा फैला रहा है, और प्रदेश सहित पूरे देश में एक अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। सुंदरलाल ने कहा कि, इनकी शाखा में देश का तिरंगा झंडा कभी नहीं फहराया जाता और यह सब आतंकवाद का प्रतीक है।

PunjabKesari

साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने संघ को लेकर अपने वचनपत्र में जो भी लिखा है वह बहुत अच्छा है। हम इसका समर्थन करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News