कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 01:27 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच पोलियो के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू  हो गया ।  देश भर में  चलने वाले इस अभियान में 1.5 लाख कर्मी शामिल हैं जो पांच साल से कम उम्र के 2.13 करोड़ बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए टीका लगाएंगे। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया  दुनिया के ऐसे तीन देश हैं जहां पोलियो खत्म नहीं हुआ है।
PunjabKesari
पोलियो के वायरस से लकवा या मौत हो सकती है। तीन दिन का यह अभियान 94 निर्धारित जिलों में से 88 में शुरू किया गया है। बलूचिस्तान के छह जिलों झोब, किला सैफुल्ला, दुक्की, लोरालई, मूसाखेल और बरखान में उप चुनाव की वजह से पोलियो टीकाकरण अभियान 19 नवंबर तक टाल दिया गया है।  स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिछले माह देश में पोलियो के दो मामलों की खबर थी जिन्हें मिला कर इस साल देश में इस बीमारी के कुल छह मामले सामने आए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News