छठ महापर्व के दौरान लालू-राबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा, नीतीश के घर दिख रही रौनक

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 01:18 PM (IST)

पटनाः बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर पर छठ पर्व के दौरान अलग ही चहल-पहल देखने को मिलती है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर धूमधाम के साथ छठ मनाया जाता है। इस वर्ष छठ पर्व पर सीएम नीतीश कुमार के आवास पर तो रौनक देखने को मिल रही है लेकिन लालू प्रसाद यादव के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 

लालू परिवार में पसरा सन्नाटा 
परिवार की स्थितियों के चलते इस बार लालू परिवार छठ नहीं मना रहा है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स में भर्ती हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े बेटे तेजप्रताय यादव ने शादी के पांच महीने बाद ही अपनी पत्नी से तालाक लेने की अर्जी पटना सिविल कोर्ट में डाल दी है। इसी बीच राजद नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेहत खराब होने के कारण इस बार लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने छठ नहीं करने का फैसला लिया है।

सीएम नीतीश के आवास पर दिख रही रौनक 
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर महापर्व छठ की धूम देखने को मिल रही है। इस वर्ष उनके साले अरुण कुमार की पत्नी रेणू देवी और भतीजियां झुन्नी कुमारी व रेखा देवी छठ व्रत कर रही हैं। इसके चलते उनके आवास पर मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है। सीएम नीतीश कुमार स्वयं तैयारियों में जुटे हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static