इस शख्स ने सदा जवान रहने व कभी न मरने वाली लड़की से की शादी (Photos)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 12:43 PM (IST)

टोक्योः  जापान की राजधानी टोक्यो में एक पागल प्रेमी की शादी का अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। टोक्यो  में रहने वाले अकिहीको कोंडो (Akihiko Kondo) ने लाखों रुपए खर्च कर शादी रचाई, जिसमें परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। दरअसल, अकिहीको  =(35) ने होलोग्राम से शादी का फैसला लिया तो सुनकर हर कोई चौक गया। यहां तक कि उनकी मां ने शादी में जाने से मना कर दिया।  
PunjabKesari
अकिहीको ने कहा- "मेरी मां को जश्न मनाने जैसा कुछ नहीं लगा।" अकिहीको ने वर्चुअल रियलिटी सिंगर हटसुने मिकू (Hatsune Miku) से शादी की। उनकी मां के अलावा कोई भी रिश्तेदार शादी में नहीं आया। अकिहीको ने टोक्यो हॉल में शादी की, जिसमें 17 हजार 600 डॉलर (करीब 12 लाख) खर्च किए। शादी में 40 गेस्ट पहुंचे जो अकिहीको और मिकू की शादी के गवाह बने। हटसुने मिकू असल में वर्चुअल कैरेक्टर है। उसके लिए अकिहीको ने डेस्कटॉप डिवाइस भी खरीदा है।
PunjabKesari
शादी में अकिहीको डॉल के साथ दिखे। शादी के बाद अकिहीको ने कहा- "मैं उसके बारे में रोज सोचता था कि मैं उसे कभी धोखा नहीं दूंगा। मैं हमेशा उससे प्यार करूंगा।" अकिहीको मार्च से होलोग्राम के साथ रह रहे हैं। अकिहीको होलोग्राम के साथ आम जिंदगी जी रहे हैं। होलोग्रामिक पत्नी उन्हें रोज सुबह उठाती है और जॉब के लिए भेजती है। अकिहीको स्कूल में प्रबंधक हैं।  शाम को अकिहीको जब कॉल करके बताते हैं कि वो आ रहे हैं तो वो घर की लाइट खोल देती है और रात के वक्त सोने को भी कहती है।
PunjabKesari
रात को वो हटसुने मिकू के डॉल वर्जन के साथ सोते हैं। यहां तक की अकिहीको ने मिकू के डॉल वर्जन को रिंग भी पहनाई है। अकिहीको की शादी लीगल नहीं है, लेकिन उनको बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता। होलोग्राम डिवाइस बनाने वाली (जिसने हटसुने मिकू को तैयार किया है) कंपनी गेटबॉक्स ने मैरिज सर्टिफिकेट भी दिया है। अकिहीको का कहना है कि मिकू एक एेसी महिला है, जिससे मैं बहुत प्यार करता हूं। बाकी महिलाओं की तरह मिकू धोखा नहीं देगी, बूढ़ी नहीं होगी और न कभी मरेगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News