61 लाख की रिकवरी का मामला: HRTC का निलंबित DM किया चार्जशीट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 11:32 AM (IST)

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम में 61 लाख रुपए की रिकवरी से जुड़े जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित करने वाले डी.एम. दलजीत पर निगम ने फिर से गाज गिराई है। मामले पर की गई जांच में तथ्य सामने आने के बाद अब डी.एम. को चार्जशीट किया गया है। रिकवरी से जुड़े इस मामले में जो भी गड़बड़झाला हुआ है, अब संबंधित डी.एम. से इसकी रिकवरी की जाएगी। यदि यह गड़बड़झाला सही पाया जाता है तो कानूनी रूप से सजा भी हो सकती है, इससे पहले दलजीत सिंह को प्रबंधन द्वारा पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

निगम प्रबंधन ने रिकवरी से जुड़े प्रकरण में डी.एम. को दोषी मानते हुए निलंबित किया था, इसके बाद अब फिर से मामले पर चार्जशीट किया गया है। निगम के इस अधिकारी पर आरोप है कि अधिकारी अपने कार्यकाल में किराएदार से 61 लाख 64 हजार रुपए की रिकवरी वसूलने में विफल रहे और मिलीभगत से किराएदार की मृत्यु की झूठी सूचना देकर निगम के मुख्य कार्यालय को भी जानबूझ कर गुमराह किया। अधिकारी की झूठी सूचना से निगम को भी लाखों रुपए का चूना लगा है, जिसके चलते अब इस अधिकारी को चार्जशीट किया गया है।

इस संबंध में आगामी कार्रवाई भी आरोप सही सिद्ध होने पर अमल में लाई जाएगी। इससे पहले उक्त अधिकारी को टायर ट्यूब सहित अन्य गड़बड़झाले में भी दोषी पाया गया है।डी.एम. पर की जाए एफ.आई.आर. इस मामले को हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने प्रमुखता के साथ उठाया था। संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के लिए एच.आर.टी.सी. में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि निलंबित डी.एम. के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व 471 में तुरंत एफ.आई.आर. की जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News